मधुपुर में 25 दिन बाद खुला मधुपुर रेडक्रॉस कार्यालय प्रशासन ने तुड़वाया ताला
मधुपुर देवघर मधुपुर स्थित रेड क्रॉस सोसायटी
कार्यालय पर पिछले 25 दिनों
से लगे ताले को प्रशासन ने बुधवार को खुलवा दिया। अनुमंडल पदाधिकारी एसडीओ राजीव कुमार के निर्देश पर
कार्यपालक दंडाधिकारी विनय पांडेय,
अंचल अधिकारी सह दंडाधिकारी यामुन रविदास तथा इंस्पेक्टर सह
थाना प्रभारी संतोष गुप्ता की मौजूदगी में
कार्यालय का ताला तुड़वाकर परिसर को मुक्त कराया गया।जानकारी के अनुसार 14 मई को प्रदीप दास नामक व्यक्ति ने कथित रूप
से रेड क्रॉस सोसायटी कार्यालय में ताला लगा दिया था जिसके कारण पिछले 25 दिनों से कार्यालय का नियमित कार्य पूरी
तरह प्रभावित था। इस दौरान रेड क्रॉस से जुड़ी गतिविधियों के संचालन में भी बाधा
उत्पन्न हुई।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और
विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए कार्यालय को दोबारा संचालित करने का रास्ता साफ किया।
कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में ताला हटाया गया ताकि किसी
प्रकार की कानून व्यवस्था की समस्या उत्पन्न न हो।एसडीओ
राजीव कुमार ने इस घटना को नियमों के विरुद्ध बताते हुए प्रदीप दास के खिलाफ
प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। प्रशासन का कहना है कि कानून को अपने हाथ
में लेने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।प्रशासन की इस पहल के बाद
अब रेड क्रॉस सोसायटी की गतिविधियां पुनः सामान्य रूप से संचालित होने की उम्मीद
जताई जा रही है।














