पलामू जिले की छत्तरपुर पुलिस ने गुमशुदा और चोरी हुए 13 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को लौटाया। शुक्रवार को छत्तरपुर डीएसपी अजय कुमार ने थाना परिसर कार्यालय में पीड़ितों को मोबाइल फोन सौंपे। अपने मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई।डीएसपी अजय कुमार ने बताया कि पलामू जिला पुलिस ने विशेष अनुसंधान इकाई और विभिन्न थाना पुलिस के समन्वय से गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोनों की रिकवरी के लिए विशेष अभियान चलाया था।अभियान के तहत वर्ष 2025 और 2026 में अब तक कुल 13 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।बरामद मोबाइल फोन संबंधित पीड़ितों को सुपुर्द किए गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कीमत लाखों रुपये है।मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।डीएसपी ने बताया कि इस पूरी कार्रवाई में विशेष अनुसंधान इकाई छत्तरपुर और पलामू पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तुरंत थाना में शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।