धनबाद झरिया में गरजे सांसद ढुल्लू महतो
धनबाद के झरिया चार
नंबर टैक्सी स्टैंड में सांसद ढुल्लू महतो के सम्मान और अभिनंदन समारोह का आयोजन
किया गया। इस दौरान निकाली गई आभार यात्रा कतरास मोड़ से शुरू होकर विभिन्न
क्षेत्रों से गुजरते हुए बड़ी जनसभा में तब्दील हो गई। जगह जगह लोगों ने सांसद का जोरदार स्वागत किया।सम्मान समारोह के
दौरान राज चौहान हरि साव अनुज गोराई बुद्धू धाड़ी और प्रेम राम ने अपने
समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सांसद ढुल्लू महतो ने सभी को माला
पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने
सांसद को गुलदस्ता अंगवस्त्र और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया।सभा को
संबोधित करते हुए सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि दो नंबर धंधा से महीना लेकर गरीबों
में पैसा बांटकर उनके सम्मान को कुचलने का काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि
जनता सब कुछ जानने के बावजूद यदि ऐसे लोगों का साथ देती है तो यह समाज के लिए
चिंता की बात है।ढुल्लू महतो ने अपने संबोधन में विकास कार्यों का जिक्र करते हुए
कहा कि गोविंदपुर और निरसा में फ्लाईओवर निर्माण कार्य चल रहा है और रेलवे अंडरपास
का निर्माण भी उनके कार्यकाल में सुनिश्चित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि धनबाद से
अन्य शहरों के लिए नई ट्रेनों के परिचालन की दिशा में भी लगातार प्रयास किए जा रहे
हैं।सांसद ने विरोधियों पर हमला बोलते हुए कहा कि वे विकास के मुद्दे से उनका
ध्यान नहीं भटका सकते। उन्होंने झरिया की जनता से अपील की कि कुछ पैसों के लालच
में अपने भविष्य से समझौता न करें।उन्होंने हाल की आपराधिक घटनाओं और कानून
व्यवस्था का मुद्दा उठाते हुए कहा कि जनता के हितों के लिए वे लगातार आवाज उठाते
रहेंगे।















