रामगढ़ जिले के पतरातु पुलिस अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत भुरकुंडा में अपराध मुक्त और नशामुक्त वातावरण बनाने को लेकर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च एसडीपीओ राघवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।फ्लैग मार्च में पतरातु सर्किल इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।यह मार्च पटेल नगर बिरसा चौक भुरकुंडा बाजार होते हुए थाना परिसर तक निकाला गया।रामगढ़ पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की पहल और निर्देश पर यह अभियान चलाया गया।पुलिस का कहना है कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना और पुलिस की दृश्यता बढ़ाना है।अभियान के तहत महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने अड्डेबाजी खत्म करने सड़क पर अवैध पार्किंग रोकने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने पर विशेष जोर दिया गया।पुलिस अधिकारियों ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र को अपराध और नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाती रहेगी।