सरायकेला राजनगर में पेट्रोल की कालाबाजारी तेज
सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड में
पेट्रोल संकट के बीच अब कालाबाजारी की शिकायतें तेजी से सामने आने लगी हैं।
पेट्रोल पंपों पर सरकारी दर पर पेट्रोल मिल रहा है लेकिन कुछ लोग बड़ी मात्रा में पेट्रोल
खरीदकर गांवों में ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।स्थानीय चर्चाओं के अनुसार बोतल और
गैलन में पेट्रोल बेचने वाले कुछ लोग कथित तौर पर पेट्रोल पंपों से सेटिंग कर बड़ी
मात्रा में पेट्रोल खरीद रहे हैं।आरोप है कि सामान्य ग्राहकों को सीमित मात्रा में
तेल दिया जा रहा है जबकि कालाबाजारी के लिए अधिक ईंधन बाहर भेजा जा रहा है।लोगों
ने जिला प्रशासन और उपायुक्त से तत्काल हस्तक्षेप कर कालाबाजारी रोकने की मांग की
है।पेट्रोल की कमी के कारण कई पेट्रोल पंपों पर लोगों के बीच विवाद और झड़प जैसी
स्थिति भी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई
नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।














