छतरपुर नगर पंचायत को स्वच्छ, विकसित और सुंदर बनाने की दिशा में नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता चुनमुन लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने झारखंड सरकार के नगर विकास सचिव सुनील कुमार से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की।मुलाकात के दौरान नगर अध्यक्ष ने नगर विकास सचिव को पुष्पगुच्छ भेंट कर छतरपुर नगर पंचायत की विभिन्न विकास योजनाओं जनसमस्याओं और आवश्यकताओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।उन्होंने नगर क्षेत्र में सड़क नाली पेयजल प्रकाश व्यवस्था और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर विभागीय सहयोग की आवश्यकता बताई।नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता चुनमुन ने कहा कि छतरपुर क्षेत्र अभी भी कई विकास मानकों पर पीछे है। यदि सरकार की योजनाओं का समुचित लाभ मिले तो नगर पंचायत की तस्वीर बदली  सकती है।उन्होंने जनहित से जुड़ी योजनाओं को तेजी से लागू करने की मांग भी रखी।नगर विकास सचिव सुनील कुमार ने नगर अध्यक्ष की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि छतरपुर नगर पंचायत के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जाएगी।उन्होंने संबंधित मामलों में आवश्यक पहल और सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।नगर अध्यक्ष ने सकारात्मक आश्वासन मिलने पर नगर विकास सचिव के प्रति आभार जताया और उम्मीद व्यक्त की कि विभागीय सहयोग से नगर पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।