गिरिडीह मीशू मंडल गिरफ्तार
गिरिडीह जिले में
पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के बीच मुफ्फसिल थाना पुलिस ने
कार्रवाई करते हुए मीशू मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताया जा रहा है कि
मीशू मंडल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस पूरे मामले की
जांच में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार मीशू मंडल जनता जागरूकता संघ के तहत
सक्रिय था और सामाजिक मुद्दों से जुड़े वीडियो बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर
साझा करता था।उसकी गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर उसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई
हैं। कई लोग उसके समर्थन में पोस्ट और टिप्पणियां कर रहे हैं
जबकि कुछ लोग पुलिस
कार्रवाई को सही ठहरा रहे हैं।मीशू मंडल की गिरफ्तारी के बाद फेसबुक इंस्टाग्राम और अन्य
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उसका नाम तेजी से ट्रेंड करने लगा।समर्थकों द्वारा
लगातार पोस्ट और प्रतिक्रियाएं साझा की जा रही हैं। हालांकि पुलिस की ओर से अब तक
विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।मुफ्फसिल थाना पुलिस का कहना है कि
दर्ज मामलों के आधार पर कार्रवाई की गई है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की
जा रही है।














