गिरिडीह शादी की जिद में टावर पर चढ़ा युवक
गिरिडीह जिले के
डुमरी प्रखंड अंतर्गत निमियाघाट क्षेत्र में शनिवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवक अपने भाई की साली से शादी
कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया।युवक काफी देर तक टावर पर बैठा रहा
और अपनी मांग पूरी नहीं होने पर खुदकुशी करने की धमकी देता रहा।जानकारी के अनुसार
युवक गोविंदपुर का रहने वाला बताया जा रहा है और वह पहले से शादीशुदा है।बताया जा
रहा है कि युवक अपने भाई की साली से शादी करना चाहता था। इसी मांग को लेकर उसने
मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा शुरू कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के
ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने युवक को नीचे उतरने
के लिए काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।मामले की
जानकारी मिलने के बाद निमियाघाट थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और युवक को सुरक्षित
नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया।कई घंटों तक चले इस घटनाक्रम के कारण इलाके में
तनावपूर्ण माहौल बना रहा। पुलिस और स्थानीय लोगों की समझाइश के बाद युवक को
सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिश जारी रही।घटना को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं होती रहीं। फिलहाल पुलिस
पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।














