हजारीबाग उपायुक्त हेमन्त सती ने 16 मई को बरकट्ठा प्रखंड का दौरा कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं पर्यटन स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए।भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने बरही मार्ग स्थित अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर दवाओं की उपलब्धता चिकित्सकों की संख्या और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।उपायुक्त ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ओपीडी काउंटर की संख्या बढ़ाने तथा महिला पुरुष वृद्ध और दिव्यांगजनों के लिए अलग अलग काउंटर संचालित करने का निर्देश दिया।उन्होंने प्रसव कक्ष और शिशु वार्ड का भी निरीक्षण किया। वहीं ऑक्सीजन प्लांट की मरम्मत की आवश्यकता पर उसे जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।इसके बाद उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा का निरीक्षण किया जहां आयुष्मान कार्ड केंद्र डेंटल वार्ड, पैथोलॉजी फायर अलार्म प्रस्तुति कक्ष एवं चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच की।आयुष्मान कक्ष की व्यवस्था से संतुष्ट होकर उन्होंने सदर अस्पताल में भी इसी तरह का आयुष्मान कक्ष विकसित करने का निर्देश दिया।भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने प्रसिद्ध सूर्यकुंड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सैलानियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा करते हुए गर्म कुंड के जल के समुचित उपयोग और परिसर की साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि सूर्यकुंड को पर्यटन की दृष्टि से आदर्श स्थल के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। इसके लिए ओपन जिम, जल निकासी व्यवस्था और पर्यटकों के ठहरने हेतु सोलर आधारित वीआईपी कॉटेज विकसित करने का निर्देश दिया गया।इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे स्थित पाताल सूर्य धाम का निरीक्षण कर उसे पर्यटन विभाग में सी श्रेणी में अधिसूचित कराने हेतु प्रस्ताव भेजने को कहा गया।उपायुक्त ने एक ग्रामीण घर पहुंचकर नल जल योजना एवं घरेलू बिजली मीटर की भी जांच की और पेयजल आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया।अंत में उन्होंने बरकट्ठा प्रखंड कार्यालय में समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया।