देवघर में नीट पेपर लीक पर जेएमएम का प्रदर्शन
देवघर में नीट प्रश्न
पत्र लीक मामले को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा जेएमएम युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं
ने टॉवर चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा
मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।जेएमएम
नेताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में प्रश्न पत्र लीक होने से लाखों छात्रों के
भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।प्रदर्शनकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में लगातार
गड़बड़ियां सामने आ रही हैं जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता
बढ़ी है।प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में जेएमएम कार्यकर्ता और छात्र मौजूद रहे।जेएमएम
नेताओं ने सरकार से शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और प्रतियोगी
परीक्षाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने की मांग की।उन्होंने कहा कि छात्रों के भविष्य
से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।















