गिरिडीह जिले के पचंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुंदरटांड़ में जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।मृतका की पहचान पोथवा देवी के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि जमीन विवाद को लेकर कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं और बाद में उनकी मौत हो गई।मृतका के परिजनों ने पुलिस पर समय रहते कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि विवाद की सूचना के बाद उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाती तो घटना टाली जा सकती थी।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।