हजारीबाग में बनेगा डबल रूट फ्लाइओवर
हजारीबाग शहर की
लगातार बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था और घंटों लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए
बड़े फ्लाइओवर निर्माण की तैयारी शुरू हो गई है। नगर निगम और पथ प्रमंडल विभाग ने
संयुक्त रूप से सर्वे कर फ्लाइओवर निर्माण का प्रस्ताव राज्य के शहरी विकास विभाग
को भेज दिया है।प्रस्ताव के अनुसार फ्लाइओवर की शुरुआत नूतन नगर तीन नंबर से होगी।
यहां से फ्लाइओवर दो दिशाओं में विकसित किया जाएगा। पहला मार्ग कोर्रा मटवारी और इंद्रपुरी
होते हुए छड़वा डैम एवं चतरा रोड तक पहुंचेगा। वहीं दूसरा मार्ग संत कोलंबा कॉलेज दीक्षित गैस एजेंसी
और खिरगांव होते हुए चतरा
सिमरिया मुख्य मार्ग
से जुड़ेगा।योजना के तहत शहर में दो महत्वपूर्ण स्थानों पर वाई जंक्शन बनाने का
प्रस्ताव भी रखा गया है। पहला वाई जंक्शन नूतन नगर के पास होगा जहां से फ्लाइओवर दो
अलग-अलग दिशाओं में विभाजित होगा। दूसरा वाई जंक्शन इंद्रपुरी चौक के समीप
प्रस्तावित है जो कोर्रा और खिरगांव मार्ग को आपस में जोड़ेगा।फ्लाइओवर
निर्माण होने के बाद शहर में ट्रैफिक दबाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। खासकर
रेलवे स्टेशन छड़वा
डैम खिरगांव
और चतरा रोड की ओर आने जाने वाले भारी एवं यात्री वाहनों को
काफी सुविधा मिलेगी।नगर आयुक्त ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि फ्लाइओवर निर्माण का
प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है। सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद सूडा स्तर से
कंसल्टेंट नियुक्त कर डीपीआर तैयार की जाएगी और आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।















