प्रतीक यादव मौत मामला जिम पार्टनर बयान सस्पेंस
उत्तर
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के बेटे और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव की मौत को लेकर रहस्य लगातार गहराता जा रहा
है। अब उनके जिम पार्टनर स्वप्नेश पांडे के बयान ने पूरे मामले में नई हलचल पैदा
कर दी है। स्वप्नेश
पांडे ने दावा किया है कि 12 मई की देर रात प्रतीक यादव को लखनऊ के
सिविल अस्पताल लाया गया था। उनके मुताबिक रात करीब 11 से 12 बजे
के बीच प्रतीक की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन
बाद में वे वापस घर चले गए। इसके बाद घर पहुंचने पर उनकी हालत और ज्यादा गंभीर हो
गई। जिम
पार्टनर स्वप्नेश पांडे के अनुसार उन्हें
जानकारी मिली कि प्रतीक यादव रात में अपने बेडरूम में गिर गए थे जिससे उनके सिर में चोट लगी थी।
उन्होंने बताया कि प्रतीक काफी समय से इलाज करा रहे थे और उनकी तबीयत पहले से ठीक
नहीं चल रही थी। हालांकि अभी
तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि न तो अस्पताल प्रशासन ने की है और न ही पुलिस ने।
पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बुधवार
सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद प्रतीक यादव को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर
दिया। फिलहाल उनकी मौत की असली वजह साफ नहीं हो सकी है। घटना के समय अपर्णा यादव उत्तर प्रदेश
से बाहर थीं। सूचना मिलते ही वह लखनऊ के लिए रवाना हो गईं। इस बीच परिवार और करीबी
लोग लगातार पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने प्रतीक यादव के निधन पर दुख जताया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी
ने भी सोशल मीडिया पर
शोक व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जताई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम अब पोस्टमार्टम
रिपोर्ट और मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर मामले की जांच कर रही है। फिलहाल मौत के
कारण को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं लेकिन
आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा गया है।















