बेंगलुरु गाय के साथ गंदी हरकत वीडियो वायरल
बेंगलुरु
से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। शहर के कॉटनपेट इलाके में
सड़क किनारे सो रही गाय के साथ कथित तौर पर एक व्यक्ति द्वारा गंदी हरकत किए जाने
का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने
मामले का स्वत संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक यह घटना अक्कीपेट क्रॉस रोड की बताई जा
रही है। सोशल मीडिया पर 17 मई
2026 को वायरल हुए वीडियो
में एक व्यक्ति स्कूटी से आता दिखाई देता है। वह पहले आसपास नजर दौड़ाता है और फिर
सड़क किनारे सो रही गाय के पास जाकर कथित रूप से अप्राकृतिक कृत्य करता है। घटना
के बाद आरोपी वहां से फरार हो जाता है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में
भारी नाराजगी देखी गई। सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठने
लगी। इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना 5
मई 2026 की रात करीब 1 47 बजे
की है। सीसीटीवी फुटेज की जांच के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ पशु
क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की
धारा 11 और भारतीय न्याय
संहिता BNS की धारा 325 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की
पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि
आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।















