सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को 1 करोड़ का चेक दिया
ईशान किशन ने शुक्रवार को सम्राट चौधरी से मुलाकात
की। पटना में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ICC T20 World Cup
2026 में टीम इंडिया की
जीत में अहम योगदान देने पर ईशान किशन को 1 करोड़ रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बिहार
सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ईशान किशन की मां सुचित्रा
सिंह और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म X पर
तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि ईशान किशन ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर
बिहार और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने ईशान को सफल क्रिकेट करियर के लिए
शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आगे भी बिहार का गौरव बढ़ाते रहें। ICC T20 World Cup 2026 में
टीम इंडिया की जीत के बाद देशभर में खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा है। बिहार
सरकार द्वारा ईशान किशन को दिया गया यह सम्मान राज्य के युवा खिलाड़ियों के लिए भी
प्रेरणा माना जा रहा है।















