दरभंगा 5 हजार के बदले 50 हजार की मांग दोस्तों ने किया अपहरण
दरभंगा बिहार के दरभंगा जिले में दोस्ती को
शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। महज ₹5
हजार के पुराने
लेनदेन को लेकर एक युवक का कथित तौर पर अपहरण कर उससे ₹50 हजार की मांग की गई। सूचना मिलते ही
लहेरियासराय थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर
लिया और इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्रभूषण
रंजन, कृष्ण
मोहन कुमार राम यादव शुभम कुमार और रवि कुमार के रूप में हुई है।
सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़ित सत्यम
मिश्रा जो
मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के बडुआर गांव के रहने वाले हैं ने लहेरियासराय थाना में दर्ज कराई गई
प्राथमिकी में बताया कि वर्ष 2023 में
इंटर की पढ़ाई के दौरान उनकी दोस्ती चंद्रभूषण रंजन और पंडासराय निवासी पीयूष
कुमार से हुई थी। इसी दौरान वर्ष 2025 में उन्होंने चंद्रभूषण से ₹5
हजार उधार लिए थे। सत्यम के अनुसार चंद्रभूषण बाद में एक लूटकांड के मामले
में जेल चला गया था और जेल से छूटने के बाद पंजाब के भटिंडा में काम करने लगा। कुछ
दिन पहले वह वापस दरभंगा लौटा था। पीड़ित ने बताया कि 8 जुलाई की रात वह अपने दोस्त पीयूष कुमार के घर
भोज में शामिल होने गया था। रात अधिक होने के कारण वह वहीं रुक गया। अगले दिन शाम
जब वह घर से निकला, तो
चंद्रभूषण और उसके साथियों ने कथित रूप से जबरन उसे बाइक पर बैठा लिया। आरोप है कि इसके बाद सभी ने ₹5 हजार के बदले ₹50
हजार की मांग शुरू कर दी।
विरोध करने पर उसका मोबाइल छीन लिया गया और उसके साथ मारपीट एवं प्रताड़ना की गई।भोज में बुलाकर बनाया
बंधक
पुलिस
ने घंटों में सुलझाया मामला घटना की सूचना मिलने पर लहेरियासराय थाना पुलिस तत्काल
मौके पर पहुंची और कुछ ही घंटों की कार्रवाई में युवक को सकुशल मुक्त करा लिया।
पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लहेरियासराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने
बताया कि पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है
और गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।















