मुजफ्फरपुर दो शातिर अपराधी गिरफ्तार 62 हजार लूट रकम बरामद
मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सादपुरा
धनुखर टोला में बुधवार सुबह एक मजदूर का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिलने से
इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुढ़नी थाना क्षेत्र के रामचंद्रा गांव
निवासी विवेक कुमार (33 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते
ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी
के अनुसार विवेक कुमार अपनी पत्नी के साथ ससुराल
के पास सादपुरा धनुखर टोला में किराए के मकान में रह रहा था। बुधवार सुबह उसकी
पत्नी कमरे में सो रही थी तभी
विवेक का शव घर के बाथरूम में फंदे से लटका मिला। घटना की खबर फैलते ही आसपास के
लोग और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक
के परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विवेक को
प्रताड़ित किया जाता था और उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया। आरोपों के
बाद मौके पर तनाव की स्थिति बन गई और परिजनों ने जमकर हंगामा किया। घटना
की सूचना मिलते ही काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष चंद्र भूषण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके
पर पहुंचे। उनके साथ वार्ड 33 के
पार्षद नूरैन आलम भी मौजूद रहे। दोनों ने परिजनों को
समझाया और निष्पक्ष जांच का भरोसा देकर स्थिति को शांत कराया। मामले
की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL) की टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल का
बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए ताकि
मौत के कारणों का सही पता लगाया जा सके। वार्ड
पार्षद नूरैन आलम ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद की शिकायतें
मिलती थीं। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था जिसे
पंचायत के माध्यम से सुलझाया गया था। थानाध्यक्ष
चंद्र भूषण कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मामला आत्महत्या का है या
हत्या का। परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की
जाएगी। घटना
के बाद सादपुरा धनुखर टोला और मृतक के पैतृक गांव रामचंद्रा में शोक का माहौल है।किराए
के मकान में पत्नी के साथ रहता था विवेक
परिजनों
ने लगाया हत्या का आरोप
पुलिस
और पार्षद ने संभाला मोर्चा
एफएसएल
टीम ने जुटाए साक्ष्य
पति-पत्नी
के बीच होता था विवाद
पोस्टमार्टम
रिपोर्ट का इंतजार















