गया फ्री समर स्पोर्ट्स एवं प्रतिभा खोज कैंप 2026 12 जून तक रजिस्ट्रेशन
गया जिले के बच्चों के
लिए खेल प्रतिभा निखारने का सुनहरा अवसर है। जिला खेल कार्यालय गया द्वारा बिहार
राज्य खेल प्राधिकरण और खेल विभाग बिहार सरकार के सहयोग से समर स्पोर्ट्स एवं प्रतिभा खोज कैंप-2026
का आयोजन 14 जून से 21 जून 2026 तक किया जाएगा। जिला खेल पदाधिकारी नीतू
कुमारी ने बताया कि कैंप में 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक और बालिकाएं भाग ले
सकेंगे। शिविर का उद्देश्य जिले की खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर
प्रशिक्षण और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। कैंप
में कुल 11 खेलों में प्रशिक्षण
दिया जाएगा जिनमें शामिल हैं: ·
एथलेटिक्स ·
क्रिकेट ·
फुटबॉल ·
वेटलिफ्टिंग ·
टेबल
टेनिस ·
कबड्डी ·
कुश्ती ·
तीरंदाजी
(आर्चरी) ·
शूटिंग ·
कराटे प्रशिक्षकों
की देखरेख में खिलाड़ियों की प्रतिभा और क्षमता का मूल्यांकन भी किया जाएगा। कैंप
में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 12 जून 2026 तक पंजीकरण करा सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन
और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है। अभ्यर्थी क्यूआर कोड स्कैन कर
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं या खेल भवन गया
पहुंचकर ऑफलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। जिला
खेल पदाधिकारी ने बताया कि शिविर में प्रशिक्षण पूरी तरह नि:शुल्क
होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन
करने वाले प्रतिभागियों को पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
साथ ही चयनित खिलाड़ियों को आगे के प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का
अवसर भी मिलेगा। खेल
विभाग ने अभिभावकों और खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की
है ताकि बच्चे खेलों के माध्यम से अपने
कौशल और प्रतिभा को नई पहचान दे सकें।इन
खेलों का मिलेगा प्रशिक्षण
12 जून
तक कर सकते हैं आवेदन
पूरी
तरह नि:शुल्क होगा कैंप















