साहिबगंज नगर परिषद की हड़ताल अचानक क्यों खत्म हुई? सामने आई बड़ी वजह
साहिबगंज: साहिबगंज नगर परिषद
के करीब 130 कर्मियों
द्वारा शुरू की गई
अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार शाम समाप्त हो गई। वेतन भुगतान और अन्य लंबित
समस्याओं के समाधान का आश्वासन मिलने के बाद फेडरेशन ने आंदोलन वापस लेने की घोषणा
की। इससे शहर की सफाई व्यवस्था और नगर परिषद के अन्य कार्यों के सामान्य होने का
रास्ता साफ हो गया है। नगर परिषद कर्मियों ने गुरुवार सुबह
अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर कार्यालय के
समक्ष धरना शुरू किया था। सफाई कर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने सरकार एवं विभाग
के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि कम मानदेय और वेतन भुगतान में देरी के कारण
परिवार का भरण-पोषण, बच्चों
की पढ़ाई और इलाज जैसी आवश्यक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। आंदोलन के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष रामनाथ पासवान भी धरना स्थल पहुंचे
और कर्मचारियों की मांगों को जायज बताते हुए उनके समर्थन में खड़े हुए। उन्होंने
कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए और इसके लिए वे हर स्तर पर
प्रयास करेंगे। शाम को नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिषेक सिंह,
नगर परिषद अध्यक्ष
रामनाथ पासवान तथा फेडरेशन
के प्रदेश महासचिव अनुप हरि के बीच हुई वार्ता के बाद वेतन भुगतान
सहित अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया। आश्वासन मिलने के बाद फेडरेशन ने
अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त करने की घोषणा कर दी। हड़ताल समाप्त होने से नगर परिषद की
सफाई व्यवस्था और अन्य दैनिक कार्यों के फिर से सामान्य होने की उम्मीद है।
कर्मचारियों ने कहा कि यदि तय समय के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो भविष्य
में आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।कर्मचारियों
के समर्थन में पहुंचे नगर परिषद अध्यक्ष
वार्ता
के बाद बनी सहमति
शहर
की सेवाएं होंगी सामान्य














