नारायणपुर पुलिस ने अपहृत बालक को सकुशल बरामद किया
नारायणपुर थाना पुलिस ने अपहरण के एक मामले का
सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस की
त्वरित कार्रवाई और लगातार की गई छापेमारी के बाद बालक को सुरक्षित बरामद किया गया जिससे उसके परिजनों ने राहत
की सांस ली। पुलिस के अनुसार नारायणपुर थाना कांड संख्या-78/26 दिनांक 25 जून 2026 को अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। यह मामला
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 191(2) 191(3) 115(2) 117(2) 109 140(1) 351(2) एवं 352 के तहत दर्ज किया गया था। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं
के आधार पर चला अभियान मामले की गंभीरता को देखते हुए नारायणपुर पुलिस
ने तत्काल विशेष जांच शुरू की। पुलिस टीम ने विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी
की तथा तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर लगातार खोज अभियान चलाया। इसी क्रम
में अपहृत बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। बरामद बालक ग्राम बारासोली थाना बेंगाबाद जिला गिरिडीह का निवासी है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बालक को
संरक्षण में लिया। परिजनों ने पुलिस का जताया
आभार बालक के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी का
माहौल है। परिजनों ने नारायणपुर पुलिस की तत्परता संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस
प्रशासन का आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों ने भी इस सफलता को पुलिस की
सक्रिय कार्यशैली और सजगता का परिणाम बताया। पुलिस ने लोगों से की अपील नारायणपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है
कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि व्यक्ति या घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक
कार्रवाई की जा सके।














