जामताड़ा मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 शुरू
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) कार्यक्रम की शुरुआत
जामताड़ा जिले में कर दी गई है। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस
वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि इस पुनरीक्षण अभियान के
लिए 1 अक्टूबर 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित
की गई है। प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य 20 जून से 29
जून तक चलेगा जबकि 30 जून से 29
जुलाई तक बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर
मतदाताओं का सर्वेक्षण करेंगे। 7 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम
मतदाता सूची निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार— एन्यूमरेशन के दौरान
दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि 30 जून से 29 जुलाई तक चलने वाले
एन्यूमरेशन फेज के दौरान मतदाताओं से किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं लिए जाएंगे।
बीएलओ प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराएंगे जिसे भरकर नवीनतम फोटो के साथ वापस जमा करना होगा। प्रवासी श्रमिकों तथा जिले से बाहर पढ़ाई कर रहे
विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से भी
प्रपत्र जमा करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। जिले में 801 मतदान केंद्र मतदान केंद्रों के रैशनलाइजेशन के बाद जामताड़ा
जिले में अब कुल 801 मतदान केंद्र हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए जिले में 801 बीएलओ 79 बीएलओ सुपरवाइजर तथा 801 स्वयंसेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 88.75 प्रतिशत मतदाताओं की मैपिंग
पूरी उपायुक्त ने बताया कि जिले में मतदाताओं की
मैपिंग का कार्य तेजी से चल रहा है और अब तक 88.75
प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं का नाम पहले से
विशेष गहन पुनरीक्षण सूची में दर्ज है उन्हें अतिरिक्त दस्तावेज देने की आवश्यकता नहीं होगी। अन्य
मामलों में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दस्तावेजों में से किसी एक की
स्व-अभिप्रमाणित प्रति जमा करनी होगी। 30 जून को चलेगा सोशल मीडिया
जागरूकता अभियान उपायुक्त ने बताया कि 30
जून को सुबह 11 बजे से दोपहर 1
बजे तक #JharkhandSIR हैशटैग के साथ
सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों और आम
नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की। प्रेस वार्ता में उप निर्वाचन
पदाधिकारी कयूम अंसारी विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि तथा
संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।














