जामताड़ा के पीयूष रंजन मुर्मू ने CISCE जोनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
जामताड़ा: जामताड़ा के युवा
बैडमिंटन खिलाड़ी पीयूष रंजन मुर्मू ने CISCE (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट
एग्जामिनेशंस) जोनल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन
किया है। यह प्रतियोगिता 18 जुलाई को कार्मल
स्कूल, गिरिडीह में आयोजित की गई थी।
पीयूष सेंट जोसेफ स्कूल, श्रीरामपुर के कक्षा 10 के छात्र हैं और खेलो
इंडिया बैडमिंटन सेंटर, जामताड़ा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस शानदार जीत के बाद पीयूष रंजन मुर्मू
अब देवघर जोन का प्रतिनिधित्व करते
हुए जमशेदपुर
में आयोजित होने वाली रीजनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सेंट जोसेफ स्कूल के प्राचार्य फादर जोसेफ तपन ने पीयूष को बधाई
देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय और पूरे जामताड़ा जिले के लिए गर्व की बात
है। उन्होंने विश्वास जताया कि पीयूष आगामी प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट
प्रदर्शन करेंगे। पीयूष की इस सफलता में विद्यालय के
शारीरिक शिक्षक दीपक दुबे तथा खेलो इंडिया बैडमिंटन सेंटर, जामताड़ा
के कोच बजरंगी प्रियरंजन की महत्वपूर्ण भूमिका
रही। इस उपलब्धि पर जिला
खेल पदाधिकारी तूफान कुमारी पोद्दार, जिला खेल समन्वयक
अमित कुमार साव, विद्यालय
के उपप्राचार्य फादर माइकल और फादर बबलू सहित कई लोगों ने
पीयूष को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।अब रीजनल प्रतियोगिता में करेंगे देवघर
जोन का प्रतिनिधित्व
विद्यालय और जिले के लिए गर्व का क्षण
कोच और शिक्षकों का रहा अहम योगदान















