चंदनक्यारी इलेक्ट्रोस्टील वेदांता रैयतों की भूख हड़ताल को जयराम महतो का समर्थन
बोकारो चंदनक्यारी: चंदनक्यारी
स्थित इलेक्ट्रोस्टील वेदांता के आरएचएमएस गेट पर
रैयतों की ओर से जारी भूख हड़ताल को JLKM सुप्रीमो सह डुमरी विधायक जयराम महतो ने समर्थन दिया।
जयराम महतो आंदोलन स्थल पर पहुंचे और भूख हड़ताल पर बैठे रैयतों से मुलाकात कर
उनकी मांगों को लेकर समर्थन जताया। जयराम
महतो ने कहा कि जिन रैयतों ने कंपनी के लिए अपनी जमीन दी है, प्रबंधन को उनके रोजगार की मांग पर भी
विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रैयतों की मांग पूरी होनी चाहिए और जब तक उनकी
मांगों पर समाधान नहीं निकलता, भूख
हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने
वेदांता प्रबंधन से नियमों में संशोधन की मांग करते हुए कहा कि नियम और कानून जनता के हित के लिए बनाए
जाते हैं, जनता
के अहित के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि 25 साल पहले की परिस्थितियां अलग थीं और आज
की परिस्थितियां अलग हैं, इसलिए
समय के अनुसार नियमों की समीक्षा की जानी चाहिए। जयराम
महतो ने जमीन के महत्व का जिक्र करते हुए कहा कि चाहे भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध
हो या किसी अन्य देश के साथ संघर्ष, लड़ाई आखिरकार जमीन को लेकर ही होती है। ऐसे में उनका कहना था
कि जब रैयतों ने कंपनी के लिए अपनी जमीन दी है तो उन्हें नौकरी भी मिलनी चाहिए। गौरतलब
है कि ईएसएल वेदांता के 102 रैयत
कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।
आंदोलनकारियों का आरोप है कि उन्हें पहले कंपनी की सुविधाएं मिलती थीं, लेकिन बाद में उन्हें ठेकेदार के अधीन
कर दिया गया। रैयत कर्मचारी समान अधिकार और सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। भूख
हड़ताल पर हासिम साईं, रथु रजवार और लक्ष्मण महतो बैठे हैं। मौके पर
अर्जुन रजवार, सुभाष
चंद्र महतो, पहाड़
महतो, राजाराम महतो,
रेखा महतो, सुनीता कुमारी, राकेश शर्मा, अरुण महतो, रहीम साईं, सूर्यकांत रजवार और दिलीप रजवार समेत
बड़ी संख्या में विस्थापित युवा एवं समर्थक मौजूद रहे।














