गुमला में खेत में काम कर रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, वज्रपात से दर्दनाक मौत
गुमला: जिले के सिसई
थाना क्षेत्र के सेमरा
पाकरटोली गांव में रविवार को वज्रपात की चपेट में आने
से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतका की पहचान जयंती
देवी (50 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, जयंती देवी अपने खेत में धान की रोपाई
कर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदल गया और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिर
गई। वज्रपात की चपेट में आने से वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ीं। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर
पहुंचे और उन्हें तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक
स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें
मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिसई थाना पुलिस
मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला
सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी
हुई है। लगातार हो रही बारिश और वज्रपात की
घटनाओं को देखते हुए प्रशासन एवं मौसम विभाग लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले
खेतों, पेड़ों और खुले
स्थानों पर जाने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील कर रहा है।धान रोपाई के दौरान हुआ हादसा
पुलिस ने शुरू की जांच
बारिश के दौरान सतर्क रहने की अपील















