जामताड़ा कोर्ट परिसर में पेयजल सेवा
जामताड़ा में भीषण
गर्मी और तेज धूप के बीच जनहित में सराहनीय पहल करते हुए जामिया मिस्बाह लील बनात
ट्रस्ट की ओर से पुराना कोर्ट परिसर में शुद्ध ठंडा पेयजल केंद्र शुरू किया गया
है। इस सेवा केंद्र में लोगों के लिए ठंडे पानी के साथ साथ चना खीरा गाजर और तरबूज जैसे ताजगी देने वाले
खाद्य पदार्थों की भी व्यवस्था की गई है।इस केंद्र का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता
सत्येंद्र राउत ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि कोर्ट परिसर में रोजाना दूर दराज से बड़ी संख्या में लोग आते हैं जिन्हें पेयजल के लिए
काफी परेशानी होती थी लेकिन अब इस व्यवस्था से लोगों को बड़ी
राहत मिलेगी।ट्रस्ट के संस्थापक हाफिज नाज़ीर हुसैन ने बताया कि भीषण गर्मी को
देखते हुए यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सुभाष चौक सहित शहर
के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी इसी तरह के पेयजल केंद्र स्थापित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक
लोगों को राहत मिल सके।कोर्ट परिसर में आने वाले वादकारियों अधिवक्ताओं और आम लोगों ने इस पहल की
सराहना करते हुए इसे जनहित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताया। लोगों का कहना है
कि गर्मी के इस मौसम में इस तरह की सुविधा बेहद उपयोगी है और इससे जरूरतमंदों को
सीधा लाभ मिल रहा है।















