रामगढ़ जिले के भुरकुंडा सयाल स्थित सहयोग क्लिनिक की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 80 से 90 मरीजों ने भाग लेकर विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों से स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ उठाया।शिविर में मेदांता हॉस्पिटल रांची से गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक कुमार और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. कृष्ण किंकर दास रामगढ़ से डेंटल सर्जन डॉ. आलोक रतन चौधरी तथा सयाल से जनरल फिजिशियन डॉ. मनोज कुमार मंजुल ने मरीजों का इलाज किया। साथ ही मेदांता हॉस्पिटल की पैथोलॉजी टीम द्वारा मरीजों की जांच भी की गई जिसमें सिप्ला और अलेंबिक कंपनी का सहयोग रहा।इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ भुरकुंडा के अध्यक्ष लायन अशोक सिन्हा और लायन विजयंत कुमार ने सहयोग क्लिनिक की सराहना करते हुए कहा कि यहां समय-समय पर सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा निशुल्क शिविर आयोजित कर गरीबों की सेवा की जाती है जो अत्यंत सराहनीय है।क्लिनिक के संचालक डॉ. मनोज कुमार मंजुल ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2001 में क्लिनिक की शुरुआत की थी और तब से लगातार गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम के दौरान आए हुए डॉक्टरों को पुष्पगुच्छ शॉल और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही क्लिनिक के पुराने स्टाफ को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर लायंस क्लब के पदाधिकारी समाजसेवी एवं कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे जिन्होंने इस पहल को जनसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।