सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत तुमंग पंचायत के ग्राम अंतुसाई भालकाडीह में मंगलवार को निजी तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो ग्राम प्रधान तपन महतो और वार्ड सदस्य बेबी महतो ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत की।यह तालाब संजय महतो का निजी तालाब है जिसके जीर्णोद्धार से क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीणों का मानना है कि इस पहल से न सिर्फ जल स्तर में सुधार होगा, बल्कि आसपास के किसानों को सिंचाई में भी मदद मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों विशेषकर महिलाओं ने भाग लेकर जिला परिषद सदस्य अमोदिनी महतो का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके प्रयासों से ही गांव को यह सुविधा मिली है।मौके पर बिनोद बलदेव संजय धर्मेंद्र बलराम मलिन दैतारी राजेश स्वाधीन शांतिराम प्रेमचंद विपिन बिहारी और शंकर महतो सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि तालाब के जीर्णोद्धार से जल संकट की समस्या कम होगी और गांव में कृषि कार्यों को मजबूती मिलेगी जिससे ग्रामीणों की आजीविका पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।