जामताड़ा में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार भा.प्र.से. ने 20 से अधिक मामलों का त्वरित निष्पादन किया। सोमवार को उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित इस जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।जनता दरबार में जमीन विवाद अतिक्रमण अत्यधिक बिजली बिल कोर्ट केस दिव्यांगता प्रमाण पत्र आंगनबाड़ी सेविका सहायिका चयन आवास योजना निजी जमीन पर ट्रांसफार्मर लगाने होमगार्ड बहाली जन्म प्रमाण पत्र और वृद्धापेंशन जैसे कई मुद्दे उठाए गए।उपायुक्त ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया जबकि अन्य मामलों को निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादित करने को कहा गया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन समस्याओं का समाधान तुरंत संभव है उन्हें तत्काल निपटाया जाए और बाकी मामलों को 7 से 10 दिनों के भीतर हल कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही सभी आवेदनों की नियमित मॉनिटरिंग करने पर भी जोर दिया गया।जनता दरबार के दौरान एक फरियादी ने अपने बच्चे का दिव्यांगता प्रमाण पत्र नहीं बनने की शिकायत कीजिस पर उपायुक्त ने सिविल सर्जन को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं किडनी ट्रांसप्लांट करा चुके एक युवक को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया गया।इस दौरान एक सकारात्मक पल भी देखने को मिला जब एक छोटे बच्चे ने उपायुक्त के सामने आत्मविश्वास के साथ एबीसीडी सुनाई। इससे प्रसन्न होकर उपायुक्त ने बच्चे को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित किया।कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। जनता दरबार के माध्यम से प्रशासन ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार