गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गोलगप्पा कांड से हड़कंप
गिरिडीह जिले के
मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बजटो गांव में गोलगप्पा खाने के बाद फैले फूड
प्वाइजनिंग मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना में दर्जनों
बच्चे बीमार पड़ गए जबकि एक मासूम की मौत की भी खबर है।मंगलवार को गांडेय विधानसभा
की विधायक कल्पना सोरेन गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचीं और इलाजरत बच्चों व अन्य
मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और
परिजनों को भरोसा दिलाया कि सभी को बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।विधायक ने
अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी मरीज के इलाज में लापरवाही न हो
और सभी को समुचित चिकित्सा सुविधा मिले। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य के
साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।जानकारी के अनुसार गांव में ठेले पर बिक
रहे गोलगप्पा और चाट खाने के बाद अचानक कई बच्चे उल्टी दस्त और पेट दर्द की शिकायत से बीमार हो
गए। स्थिति बिगड़ने पर सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।घटना के बाद जिला
प्रशासन भी सक्रिय हो गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच
में इसे फूड प्वाइजनिंग का मामला माना जा रहा है हालांकि प्रशासन सभी पहलुओं की जांच कर
रहा है।















