हजारीबाग जिले में यूनिक नर्सिंग होम मौत मामला
हजारीबाग जिले में
अवैध नर्सिंग होम्स का नेटवर्क अब लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ता नजर आ रहा है।
ताजा मामला शहर के इंद्रपुरी राजा बंगला क्षेत्र स्थित यूनिक नर्सिंग होम का है जहां कथित लापरवाही
के कारण एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में भारी आक्रोश है।जानकारी
के अनुसार इचाक
प्रखंड से एक परिवार बीमार महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहा था। आरोप
है कि रास्ते में सक्रिय दलालों ने उन्हें बहला फुसलाकर यूनिक नर्सिंग होम पहुंचा दिया।परिजनों का कहना है कि
वहां मोटी रकम लेने के बाद कुछ दवाइयां और इंजेक्शन देकर महिला को वापस भेज दिया
गया। रात में तबीयत बिगड़ने पर जब दोबारा नर्सिंग होम लाया गया तो डॉक्टरों ने इलाज
से इनकार कर दिया।इसके बाद परिजन महिला को शहर के आरोग्यम अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे
मृत घोषित कर दिया।मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर
प्रदर्शन किया और नर्सिंग होम संचालक पर कार्रवाई तथा ₹25 लाख मुआवजे की मांग की।घटना के बाद
यूनिक नर्सिंग होम का संचालक फरार बताया जा रहा है। संपर्क करने की कोशिश के
बावजूद उसका पक्ष सामने नहीं आ सका।इस घटना के बाद जिले में संचालित अवैध नर्सिंग
होम्स और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।अवैध नर्सिंग होम में
प्रसव के दौरान नवजात की मौत मां और नवजात दोनों की मौत का मामला विष्णुगढ़ में
झोलाछाप ऑपरेशन के बाद महिला की मौत इन घटनाओं के बाद भी ठोस कार्रवाई नहीं
होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अवैध
क्लीनिकों पर जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे मामले लगातार सामने आते रहेंगे।














