लातेहार में मगध माइंस ड्रोन निरीक्षण
लातेहार में पर्यावरण वन एवं जलवायु
परिवर्तन विभाग की टीम ने बुधवार को मगध माइंस रेलवे और अन्य परियोजना क्षेत्रों का
ड्रोन कैमरे से निरीक्षण किया।निरीक्षण टीम में रांची से आए विभागीय अधिकारी लातेहार और चतरा के
डीएफओ रेलवे
अधिकारी तथा सीसीएल के अधिकारी शामिल थे।टीम ने मगध सीसीएल प्रोजेक्ट रेलवे लाइन और सेलो
प्रोजेक्ट के आसपास के वन क्षेत्रों का ड्रोन के माध्यम से निरीक्षण किया।बताया जा
रहा है कि रेलवे और सीसीएल से जुड़ी कई परियोजनाएं वन विभाग की स्वीकृति नहीं
मिलने के कारण लंबे समय से लंबित हैं। इसी क्लीयरेंस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के
लिए यह निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों के अलावा रेलवे सीसीएल और स्थानीय
प्रशासन के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।विभागीय सूत्रों के अनुसार निरीक्षण रिपोर्ट
तैयार कर आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी ताकि लंबित परियोजनाओं पर निर्णय लिया
जा सके।














