रामगढ़ जिले के पतरातु लेक रिसोर्ट धरना
रामगढ़ जिले के
पतरातु डैम लेक रिसोर्ट परिसर में तैनात सिक्योरिटी गार्डों ने बुधवार को एक
दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। गार्डों का आरोप है कि उन्हें पिछले तीन महीने से वेतन
नहीं मिला है और न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दी जा रही है।धरना दे रहे सिक्योरिटी
गार्डों ने कमांडो इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी गार्ड कंपनी पर शोषण का आरोप लगाया। उनका
कहना है कि कंपनी समय पर भुगतान नहीं करती और मजदूरों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार
किया जाता है।विरोध प्रदर्शन के कारण कई गार्डों ने ड्यूटी नहीं की जिससे पतरातु लेक
रिसोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और कामकाज प्रभावित रहा।प्रदर्शनकारी गार्डों
ने पतरातु अंचलाधिकारी मनोज चौरसिया को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।अंचलाधिकारी
ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को इसकी
जानकारी भेजी जाएगी और जल्द ही सिक्योरिटी गार्ड कंपनी प्रशासन और जेटीडीसी के बीच त्रिपक्षीय
वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।मामले की जानकारी श्रम अधीक्षक
रामगढ़ को भी दी गई है। श्रम विभाग ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।वहीं
कंपनी की ओर से प्रदीप कुमार ने एक सप्ताह के भीतर वेतन भुगतान का आश्वासन दिया
है।प्रदर्शन के दौरान गार्डों ने आरोप लगाया कि यही कंपनी हाल ही में हजारीबाग में
एक चर्चित शादी समारोह में करोड़ों रुपये खर्च करने को लेकर सुर्खियों में थी लेकिन मजदूरों को समय
पर वेतन और न्यूनतम मजदूरी तक नहीं दी जा रही है।गार्डों ने सवाल उठाया कि जब
कंपनी भव्य आयोजनों पर इतना खर्च कर सकती है तो मजदूरों का बकाया भुगतान क्यों नहीं
किया जा रहा।














