जामताड़ा विद्युत शवदाह गृह
जामताड़ा में वर्ष 2019
में बना आधुनिक विद्युत शवदाह गृह आज भी
बंद पड़ा है। अब इसे चालू कराने की मांग तेज हो गई है।फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चेम्बर
ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज संथाल परगना क्षेत्र के क्षेत्रीय
उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल ने उपायुक्त जामताड़ा को पत्र लिखकर सतसाल स्थित अजय नदी
घाट के पास बने विद्युत शवदाह गृह को जल्द चालू कराने की मांग की है।उन्होंने
बताया कि नगर विकास विभाग के अंतर्गत जामताड़ा नगर पंचायत द्वारा वर्ष 2019
में इस आधुनिक विद्युत शवदाह गृह का
निर्माण कराया गया था। इसका उद्घाटन भी तत्कालीन जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया
था।उस समय लोगों को उम्मीद थी कि अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी की समस्या से राहत
मिलेगी और कम खर्च में सम्मानजनक अंतिम संस्कार संभव हो सकेगा।निर्माण के बाद से
अब तक शवदाह गृह चालू नहीं हो सका है। वर्तमान में इसकी स्थिति जर्जर हो चुकी है
और पूरा परिसर धीरे धीरे जंगल में तब्दील होता जा रहा है।संजय
अग्रवाल ने कहा कि गरीब परिवारों को आज भी अंतिम संस्कार के लिए लकड़ियों की
व्यवस्था करने में काफी कठिनाई होती है। कई बार लोगों को भटकना पड़ता है।उन्होंने
बताया कि 7 अगस्त 2025 को तत्कालीन उपायुक्त रवि आनंद को भी इस
संबंध में पत्र सौंपा गया था। उस समय जांच और कार्रवाई का निर्देश दिया गया था,
लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी।अब
वर्तमान उपायुक्त से मांग की गई है कि इस जनहित से जुड़े मुद्दे पर तत्काल संज्ञान
लेते हुए विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण कर उसे जल्द शुरू कराया जाए।














