पलामू छतरपुर नगर पंचायत छतरपुर कार्यालय सभागार में सोमवार को जनगणना कार्य में लगे प्रगणक स्वर्गीय राजेश भारद्वाज की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। बताया गया कि जनगणना 2027 के कार्य के दौरान 25 मई 2026 को सड़क दुर्घटना में उनका निधन हो गया था।श्रद्धांजलि सभा में नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुमार नगर प्रबंधक मुर्तुजा अंसारी वार्ड पार्षद हसीमुद्दीन अंसारी दीपक कुमार पंकज कुमार अब्दुल जलील अंसारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि पर्यवेक्षक प्रगणक कार्यालय कर्मी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा तथा स्वर्गीय राजेश भारद्वाज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।सभा में वक्ताओं ने स्वर्गीय राजेश भारद्वाज की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में लगे कर्मियों की सुरक्षा और उनके परिवारों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।