जामताड़ा जनता दरबार शिकायत
जामताड़ा उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार ने मंगलवार को अपने
कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिलेभर से पहुंचे
लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न प्रखंडों से आए 50 से अधिक फरियादियों ने अपनी शिकायतें उपायुक्त के समक्ष
रखीं।जनता दरबार में हटिया स्थल अतिक्रमण जमीन
विवाद मनरेगा मजदूरी भुगतान रोजगार दिव्यांगता
प्रमाण पत्र आवास योजना की दूसरी किस्त राशन
कार्ड भू अर्जन मुआवजा पेयजल संकट आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने तथा सीएससी
केंद्रों द्वारा अतिरिक्त राशि वसूली से जुड़े मामले सामने आए। उपायुक्त ने
संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर मामलों का निष्पादन कर रिपोर्ट देने का
निर्देश दिया।नारायणपुर प्रखंड के
पबिया साप्ताहिक हटिया स्थल में अतिक्रमण एवं धार्मिक स्थल के समीप
मीट मुर्गा दुकान लगाए जाने की शिकायत पर
उपायुक्त ने अंचल अधिकारी को जांच कर आवश्यक
कार्रवाई करने का निर्देश दिया।वहीं नाला
प्रखंड की एक स्नातक उत्तीर्ण पहाड़िया
जनजाति की युवती द्वारा रोजगार की मांग किए जाने पर
उपायुक्त ने जिला नियोजन पदाधिकारी को आवश्यक
दिशा-निर्देश दिए।जनता दरबार में सूर्यापानी
आंगनबाड़ी केंद्र के कई महीनों से बंद रहने की शिकायत पर
उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए संबंधित सेविका पर कार्रवाई का निर्देश दिया। वहीं सीएससी संचालक द्वारा ओबीसी प्रमाण पत्र
आवेदन में अतिरिक्त राशि वसूली की शिकायत की भी जांच के आदेश दिए गए।उपायुक्त
आलोक कुमार ने कहा कि आमजनों को कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े इसके लिए अधिकारियों
को संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने विशेष रूप से पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया।उल्लेखनीय
है कि प्रत्येक मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपायुक्त कार्यालय में जनता
दरबार आयोजित किया जाता है।














