सिल्ली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत
रांची जिले के सिल्ली
थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहां 20 वर्षीय नवविवाहिता अंजलि कुमारी की
संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है और
पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मृतका अंजलि कुमारी
सोनाहातु के बारंदा गांव की रहने वाली थी, जिसकी शादी करीब पांच साल पहले सिल्ली मार्केट के हाय लुपुंग
निवासी राकेश कोईरी से हुई थी। दोनों का एक छोटा बच्चा भी है। परिजनों के अनुसार
शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था लेकिन समय के साथ अंजलि को मानसिक और
शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी।परिजनों ने आरोप लगाया है कि राकेश कोईरी शराब
के नशे में अक्सर अंजलि के साथ मारपीट करता था। प्रताड़ना से परेशान होकर अंजलि ने
सिल्ली थाना में लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी। लेकिन शिकायत के कुछ ही दिनों बाद
उसकी संदिग्ध मौत हो गई जिससे पुलिस की भूमिका पर सवाल उठने लगे
हैं।मामले को और गंभीर बनाता है आरोपी पति का बयान। मीडिया के सामने राकेश ने
स्वीकार किया कि उसने शराब के नशे में अंजलि को थप्पड़ मारा था। घटना के दौरान
अंजलि ने अपने मायके फोन भी किया था जिसकी रिकॉर्डिंग परिजनों के पास होने
की बात कही जा रही है।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब पीड़िता ने पहले ही पुलिस
में शिकायत दर्ज कराई थी तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई क्या समय पर कदम
उठाया जाता तो अंजलि की जान बचाई जा सकती थी फिलहाल सिल्ली पुलिस ने शव को
पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और परिजनों के आवेदन के आधार पर मामले की
जांच शुरू कर दी गई है।इस घटना ने एक मासूम बच्चे से उसकी मां छीन ली है और पीछे
कई सवाल छोड़ दिए हैंक्या अंजलि को न्याय मिलेगा क्या प्रताड़ना की शिकायत को गंभीरता से
लिया गया था और
क्या इस मामले की सच्चाई सामने आ पाएगी














