जामताड़ा में मजदूर दिवस समारोह
जामताड़ा नगर स्थित
संत एंथोनी विद्यालय में मजदूर दिवस की पूर्व संध्या पर गरिमापूर्ण कार्यक्रम
आयोजित कर श्रमिकों के योगदान को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के
सफाईकर्मियों एवं ग्रुप-डी कर्मचारियों को उनके समर्पण, निष्ठा और सेवा भावना के लिए विशेष रूप
से सम्मानित किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के मुख्य संरक्षक एवं
शिक्षाविद डॉ. दुर्गा दास भंडारी के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने अपने संबोधन में
कहा कि किसी भी संस्था की प्रगति में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती
है और उनके परिश्रम के बिना विकास संभव नहीं है। समाज को उनके प्रति सम्मान और
कृतज्ञता का भाव बनाए रखना चाहिए।विद्यालय के निदेशक डॉ. चंचल भंडारी ने कहा कि
स्कूल की स्वच्छता सुरक्षा और सुव्यवस्था बनाए रखने में ग्रुप डी कर्मचारियों का योगदान अतुलनीय है।
उन्होंने बताया कि ये कर्मचारी निस्वार्थ भाव से कार्य करते हुए विद्यालय को एक
सकारात्मक वातावरण प्रदान करते हैं।प्राचार्य लारेब खान ने भी सभी कर्मचारियों के
प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनका निरंतर सहयोग विद्यालय परिवार के लिए
प्रेरणादायक है। उन्होंने सभी कर्मियों के समर्पण और मेहनत की सराहना की।कार्यक्रम
के अंत में सभी कर्मचारियों को टोकन ऑफ लव देकर सम्मानित किया गया। यह आयोजन न
केवल श्रमिकों के सम्मान का प्रतीक बना बल्कि सभी के लिए प्रेरणादायक संदेश भी
छोड़ गया।इस अवसर पर विज़न ई सेक्रेटरी अपर्णा भंडारी सहित विद्यालय परिवार के सभी
सदस्य उपस्थित रहे।














