हजारीबाग में पत्रकारों का विरोध मार्च
हजारीबाग में
पत्रकारों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी
क्रम में पत्रकारों ने जिला बोर्ड चौक पर जोरदार विरोध मार्च निकाला और दोषियों की
जल्द गिरफ्तारी की मांग की।विरोध मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार सड़कों
पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि जब तक
आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जाती तब तक उनका आंदोलन
जारी रहेगा।इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान को लेकर भी पत्रकारों
में भारी नाराजगी देखने को मिली। पत्रकारों ने आरोप लगाया कि मंत्री द्वारा दिया
गया बयान पत्रकारों
की दुकान उन्हीं से चलती है अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है।प्रदर्शन
कर रहे पत्रकारों ने नारेबाजी करते हुए मांग की कि स्वास्थ्य मंत्री हजारीबाग आकर
सार्वजनिक रूप से पत्रकारों से माफी मांगें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पत्रकार
संगठनों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और
व्यापक रूप दिया जाएगा। इस घटना के बाद राज्यभर में पत्रकारों के बीच आक्रोश का
माहौल बना हुआ है।














