बड़कागांव में सुदेश महतो का स्वागत
बड़कागांव मुख्य चौक पर झारखंड के पूर्व
उपमुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो का पार्टी कार्यकर्ताओं ने
भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।बताया गया कि
सुदेश महतो पार्टी के केंद्रीय प्रवक्ता संजय कुमार मेहता केरेडारी में आयोजित
कार्यकर्ता कार्यशाला कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान बड़कागांव
मुख्य चौक पर आजसू कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर
कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया और पार्टी
के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से आजसू
पार्टी के केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा
अनिकेत नायक सुनील कुमार कामेश्वर महतो
नागेश्वर तुरी प्रखंड अध्यक्ष गौतम
वर्मा प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस, जिला उपाध्यक्ष
उपेंद्र कुमार कुशवाहा समाज के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता प्रखंड उपाध्यक्ष
शंकर मिश्रा शशि मेहता
यदु प्रसाद दांगी संजय राणा रवि जयसवाल
वीरेंद्र महतो तुलेश्वर राम प्रभु महतो
धनश्याम मेहता तुलेश्वर महतो सुनील कुमार
सुरेश महतो अजीत कुमार कमलेश कसेरा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।














