पालोजोरी में ओलावृष्टि से तबाही
देवघर जिले के
पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र में बीती रात मौसम के अचानक बदले मिजाज ने भारी तबाही मचा
दी। मूसलाधार बारिश के साथ हुई भीषण ओलावृष्टि से जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया
है। इस प्राकृतिक आपदा का सबसे ज्यादा असर किसानों और गरीब ग्रामीणों पर पड़ा है।ओलावृष्टि
के कारण खेतों में लगी तैयार फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। खेती पर निर्भर
ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने काफी मेहनत और लागत से फसल तैयार की थी लेकिन प्रकृति के इस
प्रहार ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कई जगहों पर ओलों की मोटी परत जम
गई जिससे
पौधों के डंठल तक टूट गए।ओलावृष्टि का असर रिहायशी इलाकों में भी देखने को मिला।
कई ग्रामीणों के ढलाई वाले मकानों में दरारें पड़ गईं जबकि एस्बेस्टस करकट की छतें टूटकर बुरी
तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।प्रखंड के विभिन्न गांवों से नुकसान की खबरें सामने आई
हैं। प्रभावित ग्रामीणों में मुख्य रूप से सचिन प्रीति सहदेव दास परेश यादव कमलेश महतो सुबेकी सोरेन ममता देवी और बिक्रम यादव सहित दर्जनों
लोग शामिल हैं जिनके घरों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है।प्रभावित
ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार से जल्द राहत पहुंचाने की मांग की
है। ग्रामीणों का कहना है कि आपदा विभाग जल्द से जल्द नुकसान का सर्वे कर उचित
मुआवजा प्रदान करे ताकि वे अपने क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत कर सकें और सामान्य
जीवन फिर से शुरू कर सकें।इस संबंध में पंचायत समिति सदस्य बबलू महतो ने बताया कि
क्षेत्र से इस तरह की शिकायतें मिली हैं और मामले से वरीय अधिकारियों को अवगत
कराया जाएगा।














