देवघर चोरी की मोटरसाइकिल गिरोह का खुलासा
देवघर सोनारायठाढ़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी
कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चार चोरी की मोटरसाइकिल
और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार,
सोनारायठाढ़ी थाना कांड संख्या 09/2025 दिनांक
06.02.2026 धारा 317(5)/3(5) BNS-2023 के तहत यह कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी पु०अ०नि० रोहित
कुमार दांगी को 5 फरवरी की रात करीब 10
बजे गुप्त सूचना मिली थी कि थाना
क्षेत्र के ग्राम कोल्हड़िया-ढोढ़वा निवासी राजेश कुमार मंडल अपने घर में चोरी की
मोटरसाइकिलें छिपाकर रखे हुए है और उनकी खरीद बिक्री करता है।सूचना की पुष्टि के बाद वरीय अधिकारियों को
अवगत कराया गया तथा सनहा दर्ज कर छापेमारी का आदेश प्राप्त किया गया। आदेश के आलोक
में थाना प्रभारी के नेतृत्व में स०अ०नि० तबरेज अंसारी एवं JAP-05 के
सशस्त्र बल के साथ पुलिस टीम ने रात करीब 10:30
बजे गांव में छापेमारी की।छापेमारी के
दौरान अलग अलग घरों से कुल चार हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की
गई। इसके अलावा एक वीवो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक नोकिया कंपनी का कीपैड
मोबाइल भी जब्त किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान राजेश कुमार मंडल उम्र लगभग 31
वर्ष पिता नरेश मंडल गोविंद
मंडल उम्र लगभग 50 वर्ष पिता दीनदयाल मंडल शिबू
रजवार उर्फ सुम्बय महित्य उम्र लगभग 24
वर्ष पिता मनोज महित्य रामधन
मंडल उर्फ रावण मंडल उम्र लगभग 35 वर्ष पिता स्व. बद्री मंडल सभी
अभियुक्त ग्राम ढोढ़वा/कोल्हड़िया,
थाना सोनारायठाढ़ी जिला देवघर के निवासी
बताए गए हैं।पुलिस ने बरामद सभी मोटरसाइकिलों और मोबाइल फोन को विधिवत जब्त कर
लिया है। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में भी जुटी हुई है।














