रामगढ़ ईंट भट्ठों की जांच
रामगढ़ जिले में उपायुक्त श्री फैज अक
अहमद मुमताज के निर्देश पर ईंट भट्ठों के संचालन एवं उनसे संबंधित दस्तावेजों की
जांच की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसी क्रम में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक के
आलोक में ईंट भट्ठा संचालकों के खिलाफ सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है।प्राप्त
जानकारी के अनुसार दिनांक 29 दिसंबर 2025 को कुल 36 ईंट भट्ठा संचालकों को नोटिस तामिला कराते हुए दिनांक 2 जनवरी 2026 को
अंचल अधिकारी रामगढ़ के कार्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का
निर्देश दिया गया था।निर्धारित तिथि के अनुपालन में अब तक केवल 7 ईंट भट्ठा संचालकों
ने कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दस्तावेज जमा किए हैं, जिनकी जांच की
प्रक्रिया संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है। वहीं रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत
संचालित ईंट भट्ठों का भौतिक सत्यापन अंचल अमीन राजस्व उपनिरीक्षक
एवं अंचल निरीक्षक के माध्यम से कराया जा रहा है।प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के
अनुसार अब तक कुल 26 ईंट भट्ठों का भौतिक सत्यापन पूर्ण कर लिया गया है। शेष ईंट
भट्ठा संचालकों को व्यक्तिगत इश्तेहार के माध्यम से निर्देशित किया गया है कि वे
अपने सभी आवश्यक दस्तावेज दिनांक 7
फरवरी 2026
तक अनिवार्य रूप से संबंधित कार्यालय
में जमा करें।प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज
जमा नहीं करने वाले ईंट भट्ठा संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की
जाएगी।














