हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाना क्षेत्र से लगभग 26.5 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ छह तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार बड़कागांव थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने छह आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपियों के पास से कुल 26.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं जिनका इस्तेमाल तस्करी के नेटवर्क में किया जा रहा था।बड़कागांव पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। पुलिस सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी हुई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।