साहेबगंज विदाई सह सम्मान समारोह
साहेबगंज जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय साहेबगंज में गुरुवार
को जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष के नेतृत्व में विदाई सह सम्मान समारोह का
आयोजन किया गया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हुए कुल 16
शिक्षकों को सम्मानित किया गया।सम्मान
समारोह के दौरान शिक्षिका निर्मला मरांडी
ऊषा कुमारी बिंदु कुमारी अंजना सोरेन
जयश्री एवं सविता रानी घोष तथा शिक्षक
मो. समीउल हक मो. अब्दुल हन्नान
मो. इजहारुद्दीन अंसारी सदानंद गोस्वामी
मसीह लाल मुर्मू अरुण कुमार बेनू रजक
गब्रियल टुडु, राजेश्वर रजक एवं
समीर कुमार को जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार हर्ष द्वारा शॉल ओढ़ाकर फूल माला पहनाकर आकर्षक उपहार एवं
स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधीक्षक कुमार
हर्ष ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों से विभाग को 32 से 36 वर्षों तक समर्पित
सेवा प्राप्त हुई है। उनके अनुभव और योगदान का लाभ भविष्य में भी शिक्षण व्यवस्था
को बेहतर बनाने और शिक्षा में सुधार के लिए लिया जाएगा।उन्होंने बताया कि सभी
सेवानिवृत्त शिक्षकों की ग्रेच्युटी
पेंशन सहित अन्य आवश्यक कागजात उपलब्ध
करा दिए गए हैं ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न
करना पड़े।समारोह में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने सेवानिवृत्त शिक्षकों
के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।














