पालोजोरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष योग शिविर
अंतर्राष्ट्रीय
योग दिवस के अवसर पर रविवार को पालोजोरी प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में एक विशेष योग
शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के अधिकारियों कर्मियों और गणमान्य लोगों ने
उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। योग
शिविर का संचालन योगाचार्य चंद्र भूषण कुमार के नेतृत्व में किया
गया। इस दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन प्राणायाम
एवं ध्यान की विधियों का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने योग के महत्व पर प्रकाश
डालते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ
बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने
कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि
जीवन को संतुलित और सकारात्मक बनाने की एक प्रभावी पद्धति है। नियमित योग करने से
शरीर निरोग रहता है मानसिक तनाव कम होता है तथा कार्यक्षमता
और एकाग्रता में वृद्धि होती है। इस
अवसर पर बीडीओ सह सीओ पार्थ नंदन ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की
अमूल्य धरोहर है जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है।
उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल
करने की अपील की। कार्यक्रम
में बीपीआरओ
सुभाष चंद्र राय मनरेगा बीपीओ हेलेना हेम्ब्रम सद्दाम अंसारी बीपीओ नारायण मंडल
दिलीप कुमार प्रखंड कल्याण पदाधिकारी शहीद रजा महिला पर्यवेक्षिका रानी बॉबी कुमारी नूर आलम बीपीएम संजय कुमार
धीरज कुमार एम. कापरी जितेंद्र कुमार मनोज कुमार विवेक कुमार रंजीत यादव सहित बड़ी संख्या में
अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके
अलावा हल्का कर्मचारी अमीन मटियारा पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रियाज
अंसारी तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भी योगाभ्यास में भाग लिया। कार्यक्रम
के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने और दूसरों को भी योग के प्रति
जागरूक करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण
देखने को मिला।














