मधुपुर शादी का झांसा देकर एक महिला का करीब पांच वर्षों तक यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।जानकारी के अनुसार काठिकुंड की रहने वाली एक महिला को आरोपी जितेंद्र यादव काम दिलाने के बहाने तमिलनाडु ले गया था। वहां उसने शादी का झांसा देकर करीब पांच साल तक महिला का यौन शोषण किया।पीड़िता के अनुसार इस दौरान वह गर्भवती भी हुई लेकिन आरोपी ने दो बार जबरन उसका गर्भपात करा दिया। इतना ही नहीं आरोपी ने महिला से करीब दो लाख रुपये नकद भी ले लिए। फिलहाल महिला फिर से गर्भवती बताई जा रही है।मामले को लेकर पीड़िता ने मधुपुर थाना में आरोपी जितेंद्र यादव के खिलाफ मामला दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के उधोडीह गांव से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूरे मामले की आगे की जांच की जा रही है।