रामगढ़ में पंचायत पुरस्कार सम्मान
रामगढ़ जिला
समाहरणालय सभाकक्ष में मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिला
स्तरीय प्रशस्ति पत्र वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। राज्य स्तर पर
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रामगढ़ जिले को मिले 7 पुरस्कारों के उपलक्ष्य में यह
कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में विधायक ममता देवी, विधायक रोशन लाल चौधरी विधायक निर्मल महतो उपायुक्त ऋतुराज जिला परिषद अध्यक्ष
सुधा देवी उप
विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित
रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।विधायक
ममता देवी ने जिले को मिली उपलब्धियों पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि इसी तरह आगे
भी उत्कृष्ट कार्य जारी रखना होगा। उन्होंने गर्मी को देखते हुए जलापूर्ति
सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। वहीं विधायक रोशन लाल चौधरी और निर्मल महतो ने
जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की और विकास कार्यों को और तेज करने की बात
कही।उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना
राज्य सरकार की महत्वपूर्ण पहल है और रामगढ़ का लक्ष्य अगले वर्ष और बेहतर
प्रदर्शन करना है। उन्होंने बताया कि पंचायतों की नियमित मॉनिटरिंग और रैंकिंग की
जाएगी जिससे
विकास कार्यों में प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता बढ़ेगी। साथ ही गर्मी के मौसम में
जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स के गठन और विशेष अभियान
चलाने की जानकारी दी।राज्य स्तरीय पुरस्कारों में रामगढ़ जिला परिषद को प्रथम
स्थान 20 लाख रुपये दुलमी प्रखंड को
उत्कृष्ट पंचायत समिति श्रेणी में 15 लाख, गोला
प्रखंड को स्वच्छ एवं स्वस्थ श्रेणी में 15 लाख गोला के बरियातू पंचायत को 10 लाख कोराम्बे पंचायत को 10 लाख पतरातू के कंडेर को 4 लाख तथा दुलमी के इचातु को 4 लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया
गया।इस अवसर पर जिला और प्रखंड स्तर के कई अधिकारियों एवं कर्मियों को उत्कृष्ट
कार्य के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों
ने अपने अनुभव साझा किए और पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को और सशक्त बनाने का
संकल्प लिया।














