हजारीबाग जिले में पेट्रोल की किल्लत के बीच ब्लैकमार्केटिंग के आरोप सामने आ रहे हैं। जहां आम लोगों को पेट्रोल पंपों पर प्रति व्यक्ति केवल 200 रुपये तक का पेट्रोल दिया जा रहा है वहीं कुछ लोग इस आपदा में अवसर तलाशते नजर आ रहे हैं।स्थानीय स्तर पर सामने आई जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति जो गुलाबी शर्ट पहने दिखा ने डेमोटांड़ स्थित एक पेट्रोल पंप से जुगाड़ के जरिए बड़ी मात्रा में पेट्रोल हासिल कर लिया। बताया जा रहा है कि उसने दो बड़े गैलनों में पेट्रोल भरवाया और उसे टोटो पर लादकर शहर तक पहुंचाया।इसके बाद उक्त पेट्रोल को बाइक पर लादकर अन्य स्थानों पर ले जाया गया, जिससे ब्लैकमार्केटिंग की आशंका और गहरा गई है। इस तरह की गतिविधियों से आम लोगों में नाराजगी है, क्योंकि जहां उन्हें सीमित मात्रा में पेट्रोल मिल रहा है वहीं कुछ लोग नियमों को दरकिनार कर भारी मात्रा में पेट्रोल जुटा रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और संबंधित पेट्रोल पंप तथा शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि आम जनता के साथ हो रहे इस तरह के अन्याय को रोका जा सके।प्रशासन से मांग की जा रही है कि पेट्रोल की आपूर्ति व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए और ब्लैकमार्केटिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए।