रामगढ़ स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा
रामगढ़
स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन पीएम
अभिम एवं 15वें
वित्त आयोग के तहत जिले में संचालित योजनाओं की मंगलवार को उपायुक्त श्री फैज अक अहमद मुमताज ने समाहरणालय सभाकक्ष
में समीक्षा की।बैठक की शुरुआत में उपायुक्त द्वारा पिछली बैठक में दिए गए
निर्देशों के आलोक में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. नवल कुमार ने उपायुक्त को
जानकारी दी कि पीएम अभिम योजना के तहत जिले में एक डीआईपीएचएल डिस्ट्रिक्ट
इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब
का निर्माण प्रस्तावित है, जो वर्तमान में टेंडर
प्रक्रिया में है। वहीं योजना के अंतर्गत
भरेचनगर और पतरातु में दो ब्लॉक पब्लिक
हेल्थ यूनिट बीपीएचयू
का निर्माण कार्य प्रगति पर है।इस पर
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण
करते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए।वहीं 15वें वित्त आयोग
के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा के
दौरान बताया गया कि जिले में कुल
54 स्वास्थ्य उप-केंद्रों का निर्माण किया जाना
है जिनमें से
29 का टेंडर हो चुका है 14 टेंडर प्रक्रिया में हैं जबकि शेष में आवश्यक
कार्रवाई जारी है। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नियमों के अनुरूप सभी प्रक्रियाएं
पूरी करते हुए निर्धारित समयसीमा में निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए।बैठक में
उप विकास आयुक्त परियोजना पदाधिकारी डीआरडीबी स्वास्थ्य विभाग के
वरीय पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।














