लोहरदगा नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने लोहरदगा में चुनावी अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को लोहरदगा नगर परिषद के भाजपा समर्थित अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल उरांव के समर्थन में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास लोहरदगा पहुंचे।इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के साथ सीधा संवाद किया और एक युवा सम्मेलन में भी भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद ने भी रघुवर दास की मौजूदगी में भाजपा समर्थित उम्मीदवार अनिल उरांव को समर्थन देने की घोषणा की और हिंदू समाज से एकजुट होकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर शहरी विकास की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शहर किसी भी राज्य की आन बान शान होते हैं लेकिन झारखंड में कांग्रेस-जेमएम गठबंधन सरकार ने शहरी क्षेत्रों की लगातार उपेक्षा की है।रघुवर दास ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल स्वच्छता और क्लीन सिटी ग्रीन सिटी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर राज्य सरकार अपेक्षित कार्य करने में विफल रही है। उन्होंने लोहरदगा समेत पूरे राज्य की जनता से अपील की कि जहां जहां भाजपा समर्थित उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, वहां उन्हें वोट देकर विजयी बनाएं ताकि राज्य में विकास को नई गति मिल सके।उन्होंने विशेष रूप से लोहरदगा नगर परिषद अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अनिल उरांव को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।